16 Apr 2024, 15:38:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशेज से बाहर स्टोक्स पहुंचे न्यूजीलैंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2017 5:38PM | Updated Date: Nov 29 2017 5:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेल्रिंगटन। आस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही प्रतिष्ठित एशेज सीरीज में अपने नाइटक्लब विवाद के चलते टीम से बाहर किए गए इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स बुधवार को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च पहुंचे। हालांकि उन्होंने यहां की घरेलू टीम कैंटरबरी के लिये खेलने की अपनी योजना को लेकर कोई जवाब नहीं दिया।न्यूजीलैंड में जन्मे स्टोक्स को सितंबर में ब्रिस्टल नाइटक्लब में हंगामा करने और एक व्यक्ति को पीटने के आरोप में गिरफ्तार करने की घटना के बाद निलंबित कर दिया गया था जिससे वह इंग्लैंड के खिलाफ एशेज टीम से भी बाहर हो गये थे। स्टोक्स को ईसीबी ने साफ किया है कि जब तक इस मामले में पुलिस की जांच पूरी नहीं हो जाती है उन्हें टीम में नहीं चुना जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »