28 Mar 2024, 18:25:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोटला में 30 वर्षों से अपराजित है टीम इंडिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2017 5:00PM | Updated Date: Nov 29 2017 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम भारत राजधानी दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में पिछले 30 वर्षों के अपने अपराजेय रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए श्रीलंका  के खिलाफ शनिवार से यहां होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट में भी जीत हासिल कर सीरीज कब्जाने के इरादे से उतरेगी। भारत ने पिछले 30 वर्षों में इस मैदान में 11 टेस्टों में 10 जीते हैं और एक ड्रा खेला है।

इस आंकड़े से साबित हो जाता है कि कोटला मैदान पर भारतीय टीम का सिक्का किस कदर चलता है।कोटला मैदान पर पहला टेस्ट 10 नवम्बर 1948 को खेला गया था जो ड्रा रहा था। आजादी के एक साल बाद कोटला मैदान पर खेले गए इस मैच से अब तक इस मैदान पर भारत ने 33 टेस्ट टेस्ट खेले हैं जिसमें से उसने 13 जीते है और छह हारे हैं। इन 13 जीत में से 10 जीत तो भारत को पिछले 30 वर्षों में मिली हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »