24 Apr 2024, 07:23:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ज़हीर की शादी की पार्टी में विराट अनुष्का ने जमकर लगाए ठुमके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2017 6:15PM | Updated Date: Nov 28 2017 6:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने सोमवार रात अपनी शादी की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी। इस पार्टी में क्रिकेट और बॉलीवुड की कई हस्तियां मौजूद थे। पार्टी एक पांचसितारा होटल में रखा गया था. जहीर खान और चक दे इंडिया फेम अभिनेत्री सागरिका घाटगे को शादी की शुभकामनाएं देने के लिए सबसे फेमस जोड़ी विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा भी पार्टी में पहुंचे।
 
हर बार की तरह विराट और अनुष्का ही पार्टी में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहे।दोनों ने जहीर-सागरिका को शादी की शुभकामनाएं दी और पार्टी में जमकर मस्‍ती किये। दोनों ने पार्टी में एक साथ फिल्‍मी और पंजाबी गानों में जमकर ठुमके लगाये। विराट-अनुष्‍का की तसवीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं पार्टी तो जहीर और सागरिका की थी, लेकिन सभी की नजरें विराट-अनुष्‍का पर ही जमी हुई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »