19 Apr 2024, 22:32:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हार से खिलाड़यिों को शर्मिंदा होना चाहिए: पोथास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2017 5:11PM | Updated Date: Nov 28 2017 5:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। श्रीलंका के कोच निक पोथास ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट में भारत के हाथों मिली सबसे बड़ी हार के लिए खिलाड़यिों की जमकर क्लास लगाई और कहा कि ऐसी हार से उन्हें शर्मिंदा होना चाहिए। श्रीलंका को सोमवार को भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पारी और 239 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा जो उसकी 266 टेस्टों में 100वीं और साथ ही श्रीलंका के टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी हार है।पोथास ने कहा,"यह हार बेहद शर्मनाक है।

खिलाड़यिों को अपने प्रदर्शन पर शर्मिंदा होना चाहिए। अगर आप रन बनाने में असफल रहते हैं तो नेट पर अभ्यास का कोई मतलब नहीं रह जाता है। एक खिलाड़ी के लिए उसका रन, विकेट और कैच ही उसका पैसा है। आप जो चाहो कर सकते हो, लेकिन आप रन नहीं बना रहे हो, विकेट या कैच नहीं ले रहे हो तो निश्चित तौर पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

         
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »