19 Apr 2024, 23:10:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुरलीधरन ने कहा अश्विन विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2017 4:46PM | Updated Date: Nov 28 2017 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने भारतीय स्टार आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मौजूदा समय में विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर बताया है। 31 वर्षीय अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ नागपुर टेस्ट में सबसे तेज 300 टेस्ट विकेट पूरा कर ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज डेनिस लिली का रिकॉर्ड तोड़ा था। अश्विन इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय और दुनिया के 31वें गेंदबाज बन गये। उन्होंने मैच में कुल आठ विकेट लिए।
 
मुरलीधरन ने अश्विन को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा," मैं अश्विन को बधाई देना चाहता हूं। टेस्ट में 300 विकेट लेना एक बड़ी उपलब्धि है और यह कोई आसान काम नहीं है। निश्चित रूप से मौजूदा समय में वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं।"ऑस्ट्रेलिया के लिली ने जहां 56 टेस्टों में अपने 300 विकेट पूरे किये थे जबकि अश्विन ने 54 टेस्टों में 300 विकेट पूरे कर लिए। अश्विन ने 300 विकेट पूरे करने के लिए लिली से दो टेस्ट कम लिए। अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे करने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज बन गये हैं।  
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »