19 Apr 2024, 10:24:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत की श्रीलंका पर सबसे बड़ी जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2017 5:07PM | Updated Date: Nov 27 2017 5:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। भारत ने श्रीलंका को दूसरे टेस्ट के चौथे दिन ही पारी और 239 रन से हराकर मेहमान टीम के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। भारत की ओवरऑल यह 30वीं पारी की जीत है। भारत ने इसके साथ ही अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत की भी बराबरी कर ली। भारत ने अब से 10 साल पहले बंगलादेश को ढाका में मई 2007 में पारी और 239 रन से हराया था। भारत की श्रीलंका के खिलाफ इससे पहले सबसे बड़ी जीत इस साल अगस्त 2017 में थी जब उसने पल्लेकेल में श्रीलंकाई टीम को पारी और 171 रन से हराया।भारत ने इस जीत के साथ नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर 2017 में जीत की हैट्रिक पूरी कर ली।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »