25 Apr 2024, 04:38:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने दोहरा शतक जड़ते ही तोड़ा इन दिग्गजों खिलाड़ियों का रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2017 6:25PM | Updated Date: Nov 26 2017 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। भारतीय कप्तान विराट कोहली जब भी मैदान पर उतरते हैं नए कीर्तिमान रचे जाते हैं। भारत-श्रीलंका के बीच नागपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन विराट ने अपने करियर का पांचवां दोहरा शतक पूरा किया। 
 
विराट 213 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 267 गेंदों का सामना किया जिसमें 17 चौके और 2 छक्के लगाएं। कप्तान के रूप में 5 दोहरे टेस्ट शतक लगाने वाले विराट दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा की बराबरी की है। विराट ने सिरीज के पहले मैच कोलकाता में भी शतक जड़ा था।
 
अपना 62वां टेस्ट मैच खेल रहे विराट के नाम 19वां शतक दर्ज हो चुका हैं। साल 2017 में विराट का यह चौथा टेस्ट शतक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को मिलाने पर साल 2017 में यह उनका 10वां शतक है।
 
पॉन्टिंग को पछाड़ा
इस तरह वो इस साल बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके पीछे 9 शतकों के साथ आॅस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग हैं। पॉन्टिंग ने लगातार दो साल 2005 और 2006 में कप्तान के रूप में नौ-नौ शतक लगाए थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने भी साल 2005 में 9 ही शतक लगाए थे। 
 
गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा
टेस्ट कप्तान के रूप में विराट का यह 12वां शतक है। इस तरह भारतीय कप्तानों में वे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है। विराट ने सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ा है। गावस्कर ने 47 टेस्ट मैचों में कप्तानी की जिसमें 11 शतक लगाए, वहीं विराट का कप्तान के रूप में यह 31वां ही टेस्ट मैच है। 
 
गांगुली से एक कदम दूर
वनडे में सबसे अधिक शतक लगाने वाले कप्तान बनने से भी विराट सिर्फ एक कदम दूर हैं। वनडे में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम है। गांगुली के नाम 11 शतक दर्ज हैं। 
 
ब्रैडमेन भी पीछे
क्रिकेट की दुनिया के सबसे दिग्गज बल्लेबाज कहे जाने वाले सर डॉन ब्रैडमेन को भी विराट ने कप्तानी के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »