23 Apr 2024, 12:47:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत-पाक सीरीज सिर्फ खेल नहीं, ये इससे भी कहीं अधिक है: धोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2017 4:34PM | Updated Date: Nov 26 2017 6:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जम्मू-कश्मीर दौरे पर है। एमएस धोनी सेना की ओर से आयोजित क्रिकेट मैच के लिए यहां पहुंचे है। धोनी ने बारामूला में क्रिकेट मैच में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने स्थानीय लोंगो और युवा क्रिकेटरों से मिलकर बात की और उन्हें फिटनेस के टिप्स दिए। 
 
यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा है कि कश्मीर में शांति कायम करने में क्रिकेट अहम भूमिका निभा सकता है। लेकिन इसके साथ ही युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए अच्छी शिक्षा और रोजगार के पर्याप्त मौके होने भी जरूरी है। 
 
भारत-पाक सीरीज पर क्या बोलें-
भारत-पाक क्रिकेट सीरीज पर धोनी ने कहा कि दोनों मुल्कों के बीच क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, यह उससे कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार को तय करना है कि हमें द्विपक्षीय क्रिकेट खेलना है या नहीं। साथ ही धोनी ने कहा कि खेल को सरकार की नीतियों से अलग नहीं रखा जा सकता।
 
सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित धोनी ने कहा कि यहां आकर काफी अच्छा लगा और भविष्य में भी परिवार के साथ फिर आउंगा। कपिल देव के बाद धोनी दूसरे ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्हें आर्मी ने मानद रैंक दी है।
 
कब हुई थी आखिरी सीरीज
भारत-पाक के बीच आखिरी सीरीज 2012-13 में खेली गई थी। यह सीरीज भारत में हुई थी। इस दौरान दो टी-20 और तीन वनडे मैच खेले गए थे। टी-20 सीरीज पाकिस्तान ने 2-1 से जीती थी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »