26 Apr 2024, 03:27:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कश्मीरी क्रिकेटरों को धोनी ने दिया फिटनेस मंत्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2017 4:40PM | Updated Date: Nov 25 2017 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला में उभरते हुए युवा क्रिकेटरों से मुलाकात की और उन्हें क्रिकेट में सफल करियर के लिए अपनी फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करने का मंत्र दिया। सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल बनाये गये विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने सीमावर्ती उरी सेक्टर के बारामूला जिले में कश्मीर के उभरते हुये युवा क्रिकेटरों से मुलाकात की और काफी समय तक उन्हें खेल में करियर बनाने के लिये दिशा निर्देश भी दिये। सेना के अधिकारी ने बताया कि घाटी के युवा खिलाड़यिों के लिये धोनी जैसे महान खिलाड़ी से मिलना उनके जीवन का एक बड़ा मौका था। उन्होंने बताया कि धोनी ने युवाओं के साथ कुछ देर क्रिकेट भी खेला और उन्हें अपने खेल में सुधार के लिये टिप्स भी दिये।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »