25 Apr 2024, 15:10:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रिटेनशन पर आईपीएल फ्रेंचाइजी में तकरार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2017 4:28PM | Updated Date: Nov 22 2017 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 2018 में होने वाले 11वें संस्करण की नीलामी में मात्र तीन महीने बाकी हैं लेकिन खिलाड़यिों को रिटेन करने को लेकर आईपीएल फ्रेंचाइजियों में तकरार जारी है। खिलाड़यिों के रिशेनशन के मुद्दे को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) और आईपीएल फ्रेंचाइजियों के बीच मंगलवार को मुंबई में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई लेकिन फ्रेंचाइजी खिलाड़यिों के रिटेनशन संख्या को लेकर एकमत नहीं हो सकी और उन्होंने अलग अलग विचार व्यक्त किये।     
 
बैठक में कोलकाता नाइटराइडर्स के शाहरूख खान और जय मेहता, मुंबई इंडियंस के आकाश अंबानी, किंग्स इलेवन पंजाब के नेस वाडिया और मोहित बर्मन और राजस्थान रॉयल्स के मनोज बदाले शामिल हुये। टीम मालिक इस बात को लेकर बंटे हुये थे कि अधिकतम पांच खिलाड़ी रिटेन किये जाएं या नहीं। लेकिन हर कोई नीलामी में राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड के इस्तेमाल के पक्ष में था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »