29 Mar 2024, 19:10:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने पूरे किए 50 अंतरराष्ट्रीय शतक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2017 3:52PM | Updated Date: Nov 20 2017 3:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ने के सबसे प्रबल दावेदार भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 50 शतक पूरे कर लिए। विराट ने श्रीलंका के खिलाफ यहां ईडन गार्डन में पहले क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को नाबाद 104 रन की बेहतरीन पारी खेली और इसके साथ ही उन्होंने 50 अंतरराष्ट्रीय शतक भी पूरे कर लिये। विराट का 61 टेस्टों में यह 18वां शतक था जबकि वह 202 वनडे में 32 शतक जड़ चुके हैं। भारतीय रन मशीन विराट ने 50 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरे करने के लिये 348 पारियां खेली हैं। दक्षिण अफ्रीका के ओपनर हाशिम अमला के नाम भी 50 अंतरराष्ट्रीय शतकों के लिये 348 पारियां दर्ज है। विराट अपने 18वें शतक के साथ सर्वाधिक शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब 49वें नंबर पर आ गये हैं। 
       
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »