20 Apr 2024, 20:22:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ईडन का विकेट दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारी के लिए अच्छा : नेहरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2017 5:43PM | Updated Date: Nov 17 2017 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। हाल में संन्यास लेने वाले तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने आज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को सर्वश्रेष्ठ में से एक करार करते हुए कहा कि श्रीलंका के खिलाफ ईडन की हरियाली पिच पर चल रहा मौजूदा पहला टेस्ट मेजबान टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका के अहम दौरे की तैयारी के लिए आदर्श है। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के दो महीने लंबे दौरे में तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी जो अगले साल पांच जनवरी से केप टाउन में शुरू होगा। नेहरा को लगता है कि भारतीय बल्लेबाज भले ही यहां पर हरियाली पिच पर बादलों भरे मौसम में जूझ रहे हों लेकिन इससे उन्हें विदेश के चुनौतीपूर्ण दौरे की तैयारी का बढिया मौका मिलेगा।
 
नेहरा ने इस महीने के शुरू में नयी दिल्ली में अपने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उन्होंने कहा, ईडन का विकेट भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारियों के लिये अच्छा है। दक्षिण अफ्रीका में भी हालात ऐसे ही होंगे। यह ईडन का विकेट उन्हें आगे की चुनौती के लिये अच्छी तैयारी मुहैया करायेगा।   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »