19 Apr 2024, 21:02:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

7 साल बाद इस खिलाड़ी की ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2017 12:20PM | Updated Date: Nov 17 2017 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। ऑस्ट्रेलिया ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया में विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन को शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि पेन की 7 साल के बाद टीम में वापसी हुई है। पेन की वापसी से मैथ्यू वेड को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। वहीं युवा पीटर नेविल और एलेक्स कैरी की उम्मीदों पर भी पानी फिरा।
 
पेन ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश का नेतृत्व करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली थी। उनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट में औसत सिर्फ 29 का है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से 4 टेस्ट खेल चुके पेन का बल्लेबाजी औसत 35 का है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट अक्टूबर 2010 में भारत के खिलाफ खेला था।
 
पेन के अलावा ओपनर कैमरून बेनक्रॉफ्ट को भी टीम में शामिल किया गया है। 24 वर्षीय बेनक्रॉफ्ट इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं उन्होंने शैफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार दोहरा शतक लगाया था। 
 
बेनक्रॉफ्ट अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे। मैथ्यू रेनशॉ को टीम में शामिल नहीं किया गया है। अनुभवी शॉन मार्श को भी शामिल किया गया है और वो छठे क्रम की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। वहीं गेंदबाजी आक्रमण को धारदार बनाने के लिए साउथ ऑस्ट्रेलिया के चैड सैयेर्स को भी मौका दिया गया है।
 
स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वॉर्नर (उप कप्तान), कैमरन बैनक्रॉफ्ट, उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकोम्ब, शान मॉर्श, टिम पेने (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन लायन, जोश हेजलवुड, जैक्सन बर्ड और छड्ड सेयर्स।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »