20 Apr 2024, 01:37:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अब एक नए अवतार में नजर आएंगे नेहरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2017 4:45PM | Updated Date: Nov 15 2017 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब क्रिकेट कमेंट्री करते नजर आएंगे। 38 वर्षीय नेहरा ने एक नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दिल्ली में हुए पहले ट्वंटी-20 मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। संन्यास के बाद उन्होंने कहा था कि अब वह आराम करेंगे और अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। लेकिन दोबारा क्रिकेट से संबंधित कुछ और करेंगे क्योंकि उन्होंने अभी क्रिकेट को 25 साल ही दिये हैं। पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि नेहरा अब भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से शुरु होने वाली टेस्ट सीरीज से कमेंट्री में पदार्पण करेंगे और एक नये अवतार में नजर आएंगे।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »