28 Mar 2024, 14:15:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिकेट से आराम मिला तो इनके ट्रेनर बन गए धोनी, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2017 1:00PM | Updated Date: Nov 15 2017 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए दूसरे टी-20 मैच के बाद से धोनी आलोचकों के निशाने पर हैं। धोनी ने इस मैच में काफी धीमी पारी खेली थी, जिसके बाद से उन पर सवाल उठने शुरू हो गए थे। हालांकि, कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली के साथ-साथ कई दिग्गज खिलाड़ियों ने धोनी का समर्थन किया। धोनी ने भी अपनी आलोचना पर अपने ही अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हमेशा ही माना है कि नतीजों से अहम प्रक्रिया होती है। मैंने कभी भी परिणाम के बारे में नहीं सोचा, मैंने हमेशा यही सोचा कि उस समय क्या करना ठीक होगा, भले ही तब 10 रन की जरूरत हो, 14 रन की जरुरत हो या फिर पांच रन की जरूरत हो।’ 
 
इस वीडियो में धोनी पालतू डॉग को ट्रेनिंग देते नजर आ रहे हैं। यह बात तो सभी जानते हैं कि धोनी पैट लवर हैं और उन्हें अपने पालतू डॉग्स से बेहद प्यार है। वह अक्सर अपने डॉग्स के साथ वक्त बिताते हैं। 
 
वीडियो में आप देख सकते हैं कि धोनी किस तरह अपने डॉग को सर्किल में से कूदना सीखा रहे हैं। डॉगी लगातार धोनी के कहने पर सर्किल में से कूद रहा है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »