19 Apr 2024, 02:43:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

प्रैक्टिस के दौरान विराट कोहली ने कटवा दिया बैट का हैंडल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2017 12:41PM | Updated Date: Nov 15 2017 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 16 नंवबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए तैयारियों में जुट गई है। टीम के लगभग सभी खिलाड़ी पहले मुकाबले के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं। मंगलवार को टीम ने तीन घंटे तक नेट पर प्रैक्टिस भी किया। इस प्रैक्टिस सेशन में भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी शामिल हुए। पुजारा और कोहली ने काफी समय तक नेट पर पसीना बहाया। लेकिन बीच प्रैक्टिस के दौरान ही विराट ने नेट्स पर कारपेंटर को बुलाकर अपना बल्ला छोटा कराया। दरअसल, विराट कोहली बल्लेबाजी करते समय अपने नीचे वाले हाथ पर ज्यादा निर्भर रहते हैं। इस वजह से वह अपने नियंत्रण को अधिक बनाए रखने के लिए नेट्स पर छोटे हैंडल से बल्लेबाजी कर रहे थे। कोहली के अलावा पुजारा भी इस समय शानदार फॉर्म में हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हाल ही में पुजारा ने 12वां दोहरा शतक अपने नाम किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »