19 Apr 2024, 14:19:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बेंगलुरु एफसी के एम्बेसेडर बने द्रविड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2017 5:42PM | Updated Date: Nov 14 2017 5:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी बेंगलुरु एफसी ने लीग के चौथे सत्र के लिए पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को अपना ब्रांड एम्बेसेडर बनाए जाने की मंगलवार को घोषणा की।  द्रविड़ ने बेंगलुरु एफसी से जुड़ने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा ये उनके लिए बड़े सम्मान की बात है। उन्होंने कहा," बेंगलुरु एफसी का एम्बेसेडर बनना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। मैं पिछले चार साल से टीम को देखता आ रहा हूं। बेंगलुरु का होने के नाते इस टीम के साथ जुड़ना एक अलग ही बात है।"
 
पूर्व कप्तान ने कहा," बेंगलुरु के लोगों ने जिस तरह से टीम का समर्थन किया है वह काफी शानदार है। क्लब के प्रति उसके प्रशंसकों का जुनून बहुत अच्छा है। मुझे उम्मीद है कि क्लब के इतिहास में आईएसएल एक नया अध्याय होगा। टीम ने पहले जिस तरह से अपना विकास किया है अद्भुत है।"     
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »