29 Mar 2024, 20:14:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

24 साल बाद फिर फेंकी गई 'बॉल ऑफ़ सेंचुरी'!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2017 12:17PM | Updated Date: Nov 14 2017 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। क्रिकेट के 'मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में आज से 24 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न ने एक कारनामा किया था। शेन वॉर्न के इस कारनामे को ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी' का नाम दिया था। अब 24 साल बाद एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया के ही एक खिलाड़ी ने इस चमत्कार को फिर से करके दिखाया है। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की लेग स्पिनर अमांडा जेड वेलिंगटन ने एक ऐसी गेंद डाली है, जिसे ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ कहा जा रहा है। 
 
बता दें कि, इन दिनों इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला एशेज सीरीज चल रही है। इस सीरीज के एक मैच के दौरान सिडनी के ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर अमांडा ने शेन वॉर्न वाले कारनामे को दोहरा दिया है। 
 
इस मैच के दौरान अमांडा ने एक ऐसी गेंद डाली, जिसे देखकर हर किसी को शेन वॉर्न की ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ याद आ गई है। टेस्ट मैच में अमांडा ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में इंग्लिश बल्लेबाज टैमी बेमाउंट को 32वें ओवर में एक गेंद डाली जो बल्लेबाज के लेग स्टंप से काफी बाहर पिच हुई और ऑफ स्टंप ले उड़ी। अमांडा की इस गेंद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे लोग ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ बता रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »