23 Apr 2024, 20:27:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस क्रिकेटर ने फ्लाइट में फैंस से बचने के लिए अपनाया यह तरीका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2017 12:07PM | Updated Date: Nov 14 2017 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। इंडियन क्रिकेट टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के दुनियाभर में करोड़ो फैंस हैं, जो कि उनकी एक झलक पाने के लिए काफी बेताब रहते है। ऐेसे में आम आदमी की तरह सफर करना धौनी के लिए काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन इसका रास्ता निकालना धोनी को बखूबी आता है। हाल ही में धौनी ने फ्लाइट में फैंस की नजरों से खुद को छुपाने के लिए एक तरकीब ढूंढ़ निकाली। धोनी का यह वीडियो देख आप भी अपने हंसी पर काबू नहीं कर पाएंगे। 
 
बता दें कि हाल ही में धौनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियो अपलोड किए हैं। वीडियो में धोनी फैंस से बचने के लिए अपना चहरा छिपाए फ्लाइट में बैठे हैं। और ऐसा सिर्फ धोनी ने इसलिए किया है ताकि कोई उन्हें नोटिस न करे। और बार-बार सेल्फी या ऑटोग्राफ के लिए न कहे। लेकिन ऐसा करने के बाद भी लोग उन्हें नोटिस कर रहे हैं। 
 
साक्षी ने सिर्फ एक ही वीडियो नहीं बल्कि दो वीडियो शेयर किए हैं। दूसरे वीडियो में धौनी फ्लाइट में एक कौने में खड़े हैं। साइड में चुपचाप खड़े धोनी साक्षी  के मजाक का शिकार हो रहे हैं। साक्षी अपने फोन से धोनी का वीडियो बना रहे हैं  और हाथों के इशारे से उनसे मजे ले रही हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »