25 Apr 2024, 01:31:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अमेरिकी टीवी शो पर उड़ा भारतीय क्रिकेटरों का मजाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2017 5:22PM | Updated Date: Nov 13 2017 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाजों और ऑल राउंडर खिलाड़ियों का एक अमेरिकी टीवी शो में मजाक उड़ाया गया है। अमेरिकी ‘द बिग बैंग थियोरी’ में भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या का नाम लेकर उन्हें ट्रोल किया गया है। अमेरिकी टीवी शो में इस तरह भारतीय खिलाड़ियों का मजाक बनाए जाने से फैन्स काफी हैरान है। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ‘द बिग बैंग थियोरी’ का है, जिसमें टीम इंडिया के इन सितारों का नाम लेकर इनका मजाक बनाया जा रहा है।
 
यह वीडियो ‘द बिग बैंग थियोरी’ के 11वें सीजन का है। इसमें अभिनेता कुनाल नय्यर हैं, जो इस सीरियल में भारतीय खगोलशास्त्री राजेश कोठरपापली (राज) की भूमिका निभा रहे हैं। 
 
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुनाल अपने एक दोस्त हॉवर्ड वोलोविट्स के साथ मिलकर तीनों भारतीय खिलाड़ियों का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। इस वीडियो के अनुसार, अमेरिका में रह रहा राज अपने विदेशी दोस्त को क्रिकेट मैच दिखाने के लिए एक बार में लेकर जाता है।
 
मैच के दौरान वह टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का परिचय देते हुए राज हॉवर्ड से कहता है कि, ये रविचंद्रन अश्विन हैं। ये बहुत शानदार हैं। इन्होंने हार्दिक पांड्या को बनाया है जो कि भुवनेश्वर की तरह दिखाई देते हैं।
 
कुनाल की यह बात सुनने के बाद हॉवर्ड जवाब देते हैं कि, “Wooah, wooah, wooah! कुछ अक्षर बाकी के बचे लोगों के लिए भी बचाओ। हॉवर्ड के इस जवाब के बाद बैकग्राउंड में जोर-जोर से हंसी की आवाज आने लगती है”।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »