29 Mar 2024, 06:06:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट के पास गांगुली को पीछे छोड़ने का मौका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2017 2:46PM | Updated Date: Nov 13 2017 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली लगभग हर सीरीजÞ में एक नया कीर्तिमान बनाते हैं और यदि श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज में भी वह इसे कायम रखते हुये 3-0 से क्लीन स्वीप करते हैं तो उनके पास पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के रिकार्ड को तोड़ने का मौका रहेगा।

भारत ने इसी वर्ष श्रीलंका की जमीन पर उसके खिलाफ 9-0 से तीनों प्रारूपों में जीत दर्ज करने की उपलब्धि हासिल की थी और अब घरेलू सीरीज में भी वह जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

यदि टीम इंडिया विराट की कप्तानी में क्लीन स्वीप करती है तो गांगुली का 49 मैचों में बतौर कप्तान 21 टेस्ट जीतने का रिकार्ड टूट जाएगा। फिलहाल विराट ने 29 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है और 19 में जीत दिलाई है। इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी उनसे आगे हैं जिनके नेतृत्व में टीम ने 60 मैचों में 27 जीते हैं। भारत यदि तीन में से दो टेस्ट श्रीलंका के खिलाफ जीतता है तो विराट पूर्व कप्तान गांगुली के बराबर हो जाएंगे और यदि उन्होंने क्लीन स्वीप की तो वह उनसे आगे निकल जाएंगे।

  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »