20 Apr 2024, 03:04:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आज ही के दिन 'हिटमैन' रोहित के तूफान में उड़ा था श्रीलंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2017 1:16PM | Updated Date: Nov 13 2017 1:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। क्रिकेट के खेल में अकसर ही बल्लेबाज कई नए रिकॉर्ड बनाते और तोड़ते हैं, वहीं आज के दिन भी एक ऐसा रिकॉर्ड बना था, जो स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा और उनके फैंस के लिए बेहद खास बन गया था। इस दिन इन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा था। 
 
13 नवंबर 2014 के दिन ही टीम इंडिया के हिटमैन कहे जाने वाले रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ ईडन गर्डन में ही एक विश्व क्रिकेट में एक नया इतिहास रचा था। रोहित ने यहां 264 रन की पारी खेल अपने नाम एक खास रिकॉर्ड बना लिया था, जिसे अभी तक कोई भी खिलाड़ी तोड़ नहीं पाया। इस मैच की बात करें तो रोहित शर्मा को 4 रनों में जीवनदान मिला। उनका कैच श्रीलंका के थिसारा परेरा ने थर्ड मैन पर उनका कैच छोड़ दिया था, जो श्रीलंका के लिए काफी भारी रहा। इस दौरान रोहित ने 33 चौके और 9 छक्के जड़े थे। 
 
रोहित शर्मा से पहले टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन ने इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 200 रन बनाए थे। साल 2010 के इस मैच में वनडे का पहला शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी सचिन ही थे। उनके बाद 2011 में इंदौर में वेस्टइंडीज के बीच वनडे में वीरेंद्र सहवाग ने 219 रनों की पारी खेली और सचिन को पीछे छोड़ दिया, लेकिन रोहित शर्मा ने इन दोनों को पीछे छोड़कर आगे निकल गए।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »