25 Apr 2024, 20:58:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रिजल्ट की नहीं सोचता मैदान पर जो ठीक लगता है करता हूं : धोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2017 12:28PM | Updated Date: Nov 13 2017 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। मैदान पर बेहद ठंडे दिमाग से खेलने के अपने अंदाज के कारण कूल खिताब पाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्रसिंह धोनी आलोचनाओं से बिलकुल भी चिंतित नहीं रहते हैं और उनका कहना है कि सबका अपना-अपना नजरिया  होता है और हमें उसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि नतीजों से ज्यादा प्रक्रिया जरूरी है। मैंने कभी परिणाम के बारे में नहीं सोचा। मैदान पर हमेशा जो ठीक लगा, वहीं किया, मैंने हमेशा सही करने पर विचार किया, चाहे बात 10 रनों की जरूरत की  हो, पांच की हो या फिर 14 रनों की। भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्रसिंह धोनी ने संयुक्त अरब अमीरात में अपनी पहली वैश्विक क्रिकेट अकादमी शुरू करने के मौके पर पहली बार अपनी आलोचनाओं पर खुलकर जवाब दिए। दरअसल पूर्व क्रिकेटरों अजीत आगरकर और वीवीएस लक्ष्मण ने धोनी की टी-20  में भूमिका पर सवाल उठाए थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »