20 Apr 2024, 03:32:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी ने दुबई में लॉन्‍च की अपनी पहली ग्लोबल एकेडमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2017 1:05PM | Updated Date: Nov 12 2017 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यहां अपनी पहली वैश्विक क्रिकेट अकादमी शुरू की। दुबई के पेसीफिक स्पोटर्स क्लब और आरका स्पोटर्स क्लब के साथ शुरू की गई अकादमी पिछले कुछ महीने से अल कुओज के स्प्रिंगडेल्स स्कूल में कार्यरत है। एम एस धोनी क्रिकेट अकादमी में भारत से कोच आकर बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। 
 
धोनी ने उत्साही प्रशिक्षुओं और उनके माता पिता की मौजूदगी में इसे लांच किया। अकादमी में नियमित आधार पर मैचों का आयोजन किया जाएगा। कोचिंग स्टाफ की अगुवाई मुंबई के पूर्व गेंदबाज विशाल महाडिक करेंगे। धोनी ने इस मौके पर कहा कि इसका हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं और इसे कामयाब बनाने में अपनी ओर से पूरा प्रयास करूंगा। क्रिकेट को योगदान देना मेरा सपना रहा है और यह उस दिशा में पहला कदम है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »