23 Apr 2024, 22:45:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

Indian Sports Honours में छा गए विराट कोहली-अनुष्‍का...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2017 1:00PM | Updated Date: Nov 12 2017 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा जहां भी नजर आते हैं, सारी नजरें अपनी तरफ मोड़ लेते है। ऐसा ही कुछ हुआ शनिवार को जब एक बार फिर हाथ में हाथ पकड़े ये जोड़ी साथ-साथ नजर आई। मौका था इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवॉर्ड्स का, जहां रेड कारपेट पर उतरी इस क्‍यूट जोड़ी के खूबसूरत अंदाज को सभी देखते रह गए। रेड पेंटसूट में दिखीं अनुष्‍का और उनके साथ ब्‍लू सूट में नजर आए इंडियन क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली की जैसे ही यह झलक सोशल मीडिया पर दिखीं, इस जोड़ी के फैन्‍स तो जैसे मारे खुशी के बल्लियों उछलने लगे।

सिर्फ विराट के फैन्‍स ही नहीं, बल्कि खुद विराट को अपनी यह नई फोटो काफी पसंद आई हैं और उन्‍होंने इसे अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट का नया प्रोफाइल पिक्‍चर बनाया है। विराट-अनुष्‍का की इस एंट्री के कई फोटो उनके फैन्‍स ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। वैसे तो इस इवेंट में बॉलीवुड और खेल जगत की और भी कई हस्तियां थीं, लेकिन इस जोड़ी ने सारी लाइमलाइट लूट ली।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »