19 Apr 2024, 23:50:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

B'DAY SPL: अपने ही बर्थ डे पर बीवी को दिया था खास तोहफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2017 12:50PM | Updated Date: Nov 11 2017 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय बल्लेबाज ने मैदान में उतरते ही 86 रन बना कर अंतराष्ट्रीय मैच में डेब्यू किया था, जिसे देखकर सबके चौके – छक्के उड़ गए थे। इसके बाद में उन्होंने आईपीएल मैच में भी काफी दमदार पारियां खेली है। आईपीएल में वह कोलकाता नाईट राईडर्स (केकेआर) की तरफ से खेले थे। क्रिकेट में अपने नाम ज्यादा रिकॉर्ड तो दर्ज नहीं कर पाए थे लेकिन उनकी लव स्टोरी काफी रोमांचिक हैं। आज हम इस क्रिकेटर की बात इसलिए कर रहे है क्योंकि आज रॉबिन उथप्पा का बर्थ डे है। लेकिन आज इस खास दिन के साथ ही यह दिन उनकी बीवी के लिए बहुत भी खास है। क्योंकि आज ही के दिन रॉबिन ने अपनी बीवी को बहुत बड़ा तोहफा भी दिया था।
 
तो जानते है उनकी इस रोमांचिक लाईफ के बारे में –
1. क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की पत्नी शीतल गौतम रॉबिन से 2 साल छोटी है। रॉबिन का जन्म 1985 में हुआ था और शीतल का जन्म 28 जुलाई, 1987 को हुआ था। शीतल भी टेनिस की काफी अच्छी प्लेयर है। शीतल हिंदु परिवार से लेकिन उन्होंने रॉबिन से शादी क्रिश्चन तरीके से की थी।
2. रॉबिन और शीतल की सगाई भी उसी दिन हुई थी जिस दिन युवराज सिंह और हेजल कीच की हुई थी। सिर्फ इतना ही नहीं इन दोनों की शादी भी एक ही दिन हुई थी। इनके साथ में एक ओर क्रिकेटर धवल कुलकर्णी और श्रद्धा खरपुड़े की शादी भी उसी दिन हुई थी।
3. रॉबिन उथप्पा की लाईफ जब भी उतार चढ़ाव आए है उनकी वाईफ हमेशा उनके साथ रही है। 2008 में रॉबिन को जब टीम इंडिया से हटा दिया था उस समय वह बहुत उदास महसूस करते थे। तब शीतल ने उन्हें सपोर्ट किया था। उन्होंने अपनी वाईफ के कहने पर न्यूट्रीशिनिएस्ट से ट्रीटमेंट लिया था जिसके बाद में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में 200 रन बनाए थे।
4. शीतल, रॉबिन के साथ हमेशा हर मोड़ पर खड़ी रही हैं फिर चाहे कितनी भी परेशानी हो या बहुत सारी खुशी हो। सीएट क्रिकेट अवॉर्ड सेरेमनी की तरफ से जब उथप्पा को बेस्ट डॉमेस्टिक प्लेयर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था उस समय भी वह उनके साथ ही थी। यह दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। अपने फैंस के साथ में अपनी पिक्चर्स भी शेयर करते रहते है।
5. सबसे बड़ी बात है रॉबिन ने आज ही के दिन अपने 8 साल के रिलेशनशिप को एक नया मोड़ दिया था और वह था उन्होंने आज ही के दिन अपनी वाईफ शीतल को प्रपोज़ किया था। उस वक्त रॉबिन 30 साल के थे। और यह खास रिलेशन आज एक साथ एक दिन में दुगनी खुशी एक साथ सेलिब्रेट करते है। हैप्पी बर्थडे रॉबिन उथप्पा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »