28 Mar 2024, 17:01:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सिर पर लगा बाउंसर, बाल-बाल बचा यह क्रिकेटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2017 12:47PM | Updated Date: Nov 11 2017 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कल्याणी। विदर्भ के हरफनमौला आदित्य सरवटे शुक्रवार को बंगाल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप-डी के मैच में सिर की चोट से बाल बाल बच गए जब उन्हें एक बाउंसर सिर पर आकर लगा। तेज गेंदबाज ईशान पोरेल की उछलती गेंद उनके सिर पर लगी जिससे उन्हें कुछ देर के लिए मैदान छोडऩा पड़ा।
 
अपना तीसरा प्रथम श्रेणी अर्धशतक बनाने वाले सातवें नंबर के बल्लेबाज ने बंगाल के युवा तेज गेंदबाज को पुल शाट खेलने का प्रयास किया था, लेकिन वह चूके और गेंद उनके हेलमेट पर लग गई। उस समय वह 60 रन पर थे और क्रीज पर गिर गए। बंगाल के खिलाड़ी तुरंत उनके पास भागे और सहयोगी स्टाफ ने उनका उपचार किया।
 
उन्होंने फिर बल्लेबाजी की, लेकिन तीन गेंद के बाद उन्हें चक्कर आने लगा और उन्हें मैदान से जाना पड़ा। विदर्भ टीम के एक अधिकारी ने बताया कि वह ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है।
 
विदर्भ ने बंगाल के खिलाफ ग्रुप-डी मैच में एक विकेट पर 285 रन से आगे खेलते हुए 499 रन बनाए। नाबाद बल्लेबाज संजय रामास्वामी 182 रन पर आउट हुए। आदित्य सरवटे ने 89 रन बनाए। बंगाल ने स्टंप्स तक अपने तीन विकेट मात्र 89 रन पर खो दिए और वह अभी 410 रन से पीछे है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »