28 Mar 2024, 17:24:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंका क्रिकेट टीम कोलकाता पहुंची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2017 3:54PM | Updated Date: Nov 8 2017 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। दिनेश चंदीमल की अगुवाई में श्रीलंका की टीम भारत के छह सप्ताह के दौरे के लिए आज यहां पहुंची। दौरे की शुरूआत तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला से होगी जिसका पहला मैच 16 नवंबर से यहां शुरू होगा। श्रीलंका की टीम विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम के खिलाफ तीन टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी।

श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम कल से नेट्स पर अभ्यास करेगी जिसके बाद वह बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। यह मैच 11 नवंबर से शुरू होगा। स्थानीय मैनेजर ने कहा,   वे आज विश्राम करेंगे और कल शाम को नेट्स पर अभ्यास करेंगे।   

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »