29 Mar 2024, 19:01:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पांचवी बार निर्णायक टी-20 मुकाबला जीती टीम इंडिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2017 3:48PM | Updated Date: Nov 8 2017 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरुवनंतपुरम। यहां मंगलवार रात हुई बारिश ने क्रिकेट को इस बात की इजाजत दी कि टी -20 के बजाए 8 ओवर प्रति पारी का मुकाबला हो। इसमें टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड पर श्रेष्ठता साबित करते हुए तीन मैच की सीरीज 2-1 से जीत ली। ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 5 विकेट पर 67 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड टीम 6 विकेट पर 61 रन बना सकी। जसप्रीत बुमराह ने 2 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ  द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। 

यजुवेंदर चहल के दो उम्दा ओवर
लेग स्पिनर यजुवेंदर चहल ने तीसरा ओवर फेंका, जिसमें पहली, तीसरी, पांचवी गेंद पर रन नहीं बना। बस 5 रन ही बने। चहल ने पारी के छठे और खुद के दूसरे ओवर में दूसरी, तीसरी, पांचवी गेंद खाली रखते हुए 3 रन ही दिए। छठे ओवर की पहली गेंद पर बुमराह ने हेनरी निकोलस को फाइन लेग पर कैच कराकर न्यूजीलैंड को संकट में डाल दिया। बुमराह को टॉम ब्रूस ने स्क्वेयर लेग पर उम्दा चौका जमाया। पांचवी गेंद पर ब्रूस को हार्दिक के थ्रो पर धोनी ने रन आउट कर रोमांचकता बढ़ा दी। पंड्या ने पहली को तीसरी गेंद पर ग्रैंडहेमे ने स्लो गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगा दिया। इस ओवर में 1 गेंद वाइड भी रही, लेकिन पंड्या ने आखिरी 2 गेंद पर 10 रन की स्थिति में क्रमश: 2 और 1 रन देकर मैच 6 रन से जिता दिया।  
 
सर्वोच्य स्कोर 17
इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 5 विकेट पर 67 रन बनाए। मनीष पांडे ने पारी का सर्वोच्य स्कोर (17) रन बनाया। उनका स्ट्राइक रेट 154.54 रहा। हार्दिक पंड्या ने 140.00 के स्ट्राइक रेट से (14) और कैप्टन विराट कोहली ने 216.66 के स्ट्राइक रेट से (13) रन बनाए। ओपनर रोहित शर्मा 88.88 के स्ट्राइक रेट से (8) और शिखर धवन (100.00) के स्ट्राइक रेट से (6) रन बनाकर आउट हो गए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »