19 Apr 2024, 19:01:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सहवाग ने दी धोनी को सलाह, बताया टी20 में ऐसे करें बल्लेबाज़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2017 12:50PM | Updated Date: Nov 7 2017 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। महान सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने महेंद्र सिंह धोनी को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली गेंद से ही पीटना शुरू कर दें। सहवाद ने भारतीय टीम प्रबंधन से भी कहा कि दबाव में चल रहे पूर्व कप्तान को टी20 टीम में उनकी भूमिका के बारे में बताए।

धोनी ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 37 गेंद में 49 रन बनाए लेकिन टीम में उनके चयन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

सहवाग ने कहा, "धोनी को टीम में अपनी भूमिका समझनी होगी। उन्हें बड़े स्कोर का पीछा करते हुए शुरू ही में तेज़ी से रन बनाने होंगे। टीम प्रबंधन को उन्हें इस बारे में बताना होगा।" उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम को धोनी की ज़रूरत है।

उन्होंने कहा, "टीम इंडिया को इस समय एम एस धोनी की ज़रूरत है, टी20 क्रिकेट में भी. वह सही समय आने पर संन्यास लेंगे और कभी किसी युवा खिलाड़ी का रास्ता नहीं रोकेंगे।"

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »