20 Apr 2024, 14:04:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के साथ अपने रिश्तों को लेकर कोहली ने दिया बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2017 12:33PM | Updated Date: Nov 6 2017 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिश्तों के बारे में अक्सर काफी कुछ कहा गया लेकिन दोनों खिलाड़ियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। वहीं विराट कोहली ने अब कहा है कि उनके और धोनी के बीच रिश्तों में कोई दरार नहीं डाल सकता है। कोहली का कहना है कि उन्हें इस बात का गर्व है कि कोई भी बाहरी लोग या चीज उनके और धोनी के बीच दरार नहीं डाल सकते हैं।
 
वेब सीरीज  'ब्रेकफास्ट विद् चैंपियन' के एपिसोड के दौरान विराट कोहली ने कहा ' बहुत से लोग हम दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें फैलाने की कोशिश करते हैं और जब हम दोनों को साथ देखते हैं तो उन्हें हैरानी होती है कि क्या हम दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। हमें उनकी इस प्रतिक्रिया पर हंसी आती है'। कार्यक्रम के दौरान कोहली ने एक मजेदार घटना का जिक्र भी किया और कहा कि अपने शुरुआती दिनों में जब मैं अंडर-17 क्रिकेट खेल  रहा था तो मेरी एकेडमी का एक मैच था। एक नया लड़का टीम में आया था,  मैंने उसे गेंद थमाई और पूछा 'कहां से' (मतलब किस छोर से गेंदबाजी करनी है) तो लड़के ने कहा 'भैय्या नजफगढ़ से'। कोहली ने कहा कि जब मैंने इस घटना का जिक्र मैदान पर धोनी से किया तो वो जोर-जोर से हंसने लगे। तो हम लोगों के बीच मैदान पर ऐसी ही मस्ती चलती रहती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »