23 Apr 2024, 18:44:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुंबई की लड़की ने 163 गेंद में जड़ा दोहरा शतक जड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2017 12:32PM | Updated Date: Nov 6 2017 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई की जेमीमा रोड्रिगेज ने रविवार को अंडर-19 एकदिवसीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में 163 गेंद में 202 रन की पारी खेली। दाएं हाथ की 16 वर्षीय बल्लेबाज जेमीमा औरंगाबाद में सौराष्ट्र के खिलाफ 50 ओवर के घरेलू मैच में मुंबई का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। मात्र 13 बरस की उम्र में अंडर-19 टीम में पहली बार जगह बनाने वाली जेमीमा ने इस टूर्नामेंट में दो शतक जड़े हैं और अंडर-19 सुपर लीग मैचों में उनका औसत 300 से ऊपर है। जेमीमा काफी कम उम्र में खेल से जुड़ी और गेंदबाज के रूप में शुरुआत करने के बाद शीर्ष क्रम की बल्लेबाज बनी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »