28 Mar 2024, 17:03:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

न्यूजीलैंड के ओपनर के तूफानी शतक का जवाब नहीं दे सकी टीम इंडिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2017 12:30PM | Updated Date: Nov 5 2017 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजकोट। वामहस्त बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ऐसे शुरू हुए कि आखिरी तक नहीं रूके। यही वजह रही कि उनके तूफानी शतक (109) रन का जवाब टीम इंडिया नहीं दे सकी और यहां सौराष्ट्र स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शनिवार रात वह दूसरे टी -20 मैच को 40 रन से हार गई। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया अपने हिस्से के ओवरों में 7 विकेट पर 156 रन बनाकर आउट हो गई। मुनरो को प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया। निर्णायक मुकाबला 7 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। 

बाउंड्री पार मुनरो...
मुनरो ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर सिराज को पॉइंट पर चौका मारा। तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर भुवनेश्वर को पुल कर स्क्वेयर लेग पर चौका लगाया। छठे ओवर की पांचवी गेंद पर बुमराह को पॉइंट की ओर चौका जमा दिया। आठवें ओवर की चौथी गेंद पर सिराज को स्ट्रेट पर छक्का और अगली गेंद पर भी यही शॉट जमा दिया। 11वें ओवर की पांचवी गेंद पर उन्होंने अक्षर को लांग ऑन पर छक्का लगाया। अंतिम गेंद पर भी यही शॉट श्रेयस अय्यर के हाथ से छिटककर छक्के में तब्दील हो गया। 13वें ओवर की तीसरी गेंद हार्दिक पंड्या ने लो फुलटॉस फेंकी, जिसपर मुनरो ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से चौके के लिए पहुंचाया। अंतिम गेंद पर उन्होंने मिडविकेट पर पूल कर छक्का लगाया। 15वें ओवर की पांचवी गेंद पर सिराज को उम्दा यॉर्कर पर विकेटकीपर के पास से चौके के लिए निकाल दिया। 16वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को बैट के एज से चौका खेला। फिर 17वें ओवर की पहली गेंद पर सिराज को स्लोअर लैंथ बॉल पर गेंदबाज के सिर पर छक्का लगा दिया। अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने बुमराह को स्क्वेयर के पीछे छक्के के लिए पहुंचा दिया। उन्होंने 187.93 के स्ट्राइक रेट से (109) नाबाद रन बनाए। 84 रन केवल बाउंड्रियों के दम पर बनाए। मुनरो ने 50 रन 26 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्के के साथ, जबकि 100 रन 54 गेंद में 6 चौके और 7 छक्के के साथ बनाया। उन्होंने मार्टिन गप्टिल (45) के साथ पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़े। 

कोहली का अर्धशतक...
जवाब में टीम इंडिया के लिए कैप्टन विराट कोहली ने 154.76 के स्ट्राइक रेट से (65) रन बनाए। महेंद्रसिंह धोनी ने 132.43 के स्ट्राइक रेट से (49) रन की पारी खेली। कोहली ने 50 रन 32 गेंद में 6 चौके व 1 छक्के के साथ बनाए। 
 
ऐसे बने रन: मेंडेटरी पॉवर प्ले के पहले 6 ओवर में न्यूजीलैंड ने 48 रन बनाए। टीम इंडिया ने 2 विकेट पर 40 रन। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »