24 Apr 2024, 07:19:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस खिलाड़ी ने पहले टी20 में किया कॅरियर का सबसे घटिया प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2017 12:27PM | Updated Date: Nov 5 2017 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। न्यूजीलैंड के एक खिलाड़ी ने अपने पहले टी20 मैच में अपने करियर का सबसे खराब प्रदर्शन किया था। न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेले गए पहले मैच में भारत को जीत मिली थी, लेकिन दूसरे मैच में इस खिलाड़ी ने अपना बेस्ट दिया और भारत को 40 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह खिलाड़ी हैं न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट। ट्रेंट बोल्ट ने अपने करियर के पहले टी20 मैच में बॉलिंग की। बोल्ट की बॉलिंग के दौरान भारत ने 49 रन बनाए थे। अपने पहले मैच में बोल्ट को एक भी विकेट नहीं मिला था। वहीं बोल्ट ने दूसरे मैच में अपना प्रदर्शन सुधारा और 4 विकेट लिए। वोल्ट की बॉलिंग के दौरान भारत को केवल 34 रन ही मिले।

भारत और न्यूजीलैंड के दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत एडम मिल्‍ने ने की। ओवर की दूसरी ही गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका लगाया। पारी के दूसरे ओवर में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्‍ट न्‍यूजीलैंड के लिए दो कामयाबी लेकर आए। उन्‍होंने एक ही ओवर में शिखर धवन (1)और रोहित शर्मा (5)को पेवेलियन लौटा दिया। जहां धवन बोल्‍ड हुए वहीं रोहित का कैच विकेटकीपर फिलिप्‍स ने लपका। करियर का दूसरा टी20 मैच खेल रहे श्रेयस अय्यर ने कप्‍तान विराट कोहली के साथ पांच ओवर में स्‍कोर दो विकेट पर 37 रन तक पहुंचा दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »