25 Apr 2024, 20:08:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

B'day special: कोहली के चेहरे और कपड़ों पर पोता केक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2017 12:12PM | Updated Date: Nov 5 2017 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अपने खेल की बदौलत करोड़ों लोगों को अपना प्रशंसक बनाने वाले विराट कोहली का आज जन्मदिन है तो जाहिर सी बात है कि जश्न तो रात 12 बजे से शुरू हो ही गया होगा। खेल में कमाई के मामले में फोर्ब्स की सूची में टॉप 10 में शामिल विराट कोहली ने जन्मदिन की मस्ती भी शानदार तरीके से की। उन्होंने ट्विटर पर 4 और 5 तारीख की रात को बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट कीं। उनके चेहरे पर पोते हुए केक को देखकर समझा जा सकता है कि साथी क्रिकेटर्स ने कैसे खूब मजे किए होंगे...
 
कोहली को सचिन के बाद टीम इंडिया का दूसरा बड़ा बल्‍लेबाज माना जाता है। कई मामलों में भारत के इन दोनों खिलाड़ी में समानता है। विराट कोहली को बचपन में उनके कोच अजीत चौधरी ने चीकू का नाम दिया है। विराट इस समय एक दर्जन से ज्‍यादा ब्रांड्स का प्रमोशन करते हैं।

आइए जानते हैं विराट कोहली से जुड़ी खास बातें-
-विराट का जन्म  5 नवम्बर 1988 को देश की राजधानी दिल्‍ली में हुआ था। उनकी मां का नाम सरोज और पिता का नाम प्रेम कोहली है। उनके पिता का निधन वर्ष 2006 में हो गया था।
-विराट कोहली को बचपन में उनके कोच अजीत चौधरी ने चीकू का नाम दिया है। बताया जाता है कि क्रिकेट के शुरुआती दौर में विराट ने अलग तरह का हेयर कट लिया था। इस हेयरकट को देखकर कोच ने उन्हें चीकू करवा शुरु कर दिया और धोनी भी उन्हें यहीं नाम से पुकारते है। 
-विराट कोहली को अपने शरीर पर टैटू बनवाने का शौक है। उन्‍होंने अपने शरीर पर कई टैटू बनवा रखे हैं। समुराई योद्धा वाला टैटू उन्हें सबसे अधिक पसंद है। 
-विराट ने वर्ष 2008 में अपना पहला वनडे इंटरनेशनल मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था और इसके बाद 2011 में टेस्‍ट में डेब्‍यू और 2010 में टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए डेब्‍यू किया। 
-विराट इस समय एक दर्जन से ज्‍यादा ब्रांड्स का प्रमोशन करते हैं। वे भारत के सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं। 
-टेस्‍ट क्रिकेट में अब तक 60 मैचों में 4658 रन बना चुके हैं। वनडे क्रिकेट में वे 202 मैचों में  9030 रन बना चुके हैं। टी20 क्रिकेट में 54 मैचों में 1943 से अधिक रन बना चुके हैं। 
-विराट टेस्‍ट क्रिकेट में अब तक 4 दोहरे शतक बना चुके हैं। इंग्‍लैंड के अलावा न्‍यूजीलैंड, बांग्‍लादेश और वेस्‍टइंडीज के खिलाफ भी उन्‍होंने दोहरे शतक बनाए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »