28 Mar 2024, 15:33:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशेज सीरीज :अब डेविड वॉर्नर की पत्नी ने बोला हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2017 12:39PM | Updated Date: Nov 4 2017 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज शुरू होने वाली है। वैसे तो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हमेशा ही मैच से पहले स्लेजिंग को लेकर मशहूर हैं। लेकिन इस बार गौर करने वाली बात ये है कि स्लेजिंग का जिम्मा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की पत्नी ने संभाला है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की पत्नी ने ये हमला इंग्लैंड की टीम से बाहर चल रहे ऑल राउंडर बेन स्टोक्स पर दिया है। बेन स्टोक्स पिछले दिनों तब विवादों में आए थे, जब वह एक पब के बाहर झगड़ते हुए पकड़े गए थे। इसके बाद वह कुछ और विवादों में भी उलझ गए. इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।
 
दरअसल ये क्रिकेटर हैं ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और हमला बोलने वाली हैं उनकी पत्नी केंडीस वॉर्नर। ऑस्ट्रेलिया टीम के उपकप्तान डेविड वॉर्नर की पत्नी केंडीस का मानना है कि बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ी को एशेज में खेलने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।
 
हालांकि इंग्लैंड टीम वैसे भी इंग्लैंड टीम के उपकप्तान बेन स्टोक्स के बिना ही पहुंची है, क्योंकि उनके खिलाफ अभी जांच चल रही है. केंडीस खुद प्रोफेशन आयरनवुमेन रही हैं। केंडीस ने मैं जानती हूं कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ बेस्ट खेल दिखाते हैं। लेकिन उस खिलाड़ी ने जो कुछ किया है, मुझे नहीं लगता उसे यहां आना चाहिए। इंग्लैंड में जो कुछ हुआ वह बहुत ही शर्मनाक है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »