20 Apr 2024, 19:34:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सागरिका से शादी के लिए कुछ इस तरह राजी हुए जहीर के परिवार वाले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2017 12:51PM | Updated Date: Nov 3 2017 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान इसी महीने यानि 27 नवंबर को सागरिका घाटगे के साथ विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। इसी साल 24 अप्रैल को जहीर खान ने सागरिका के साथ सगाई की थी। हालांकि, जहीर-सागरिका की ये सगाई सिर्फ दोनों के परिवार की मौजूदगी में हुई थी। अब जब कि शादी में बहुत कम दिन बचे हैं तो दोनों ने शादी की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सागरिका और जहीर खान ने अपनी लव स्टोरी से जुड़े कई दिलचस्प किस्सों के खुलासे किए।

काफी पापड़ बेलने पड़े हैं जहीर को 
जहीर ने अपने इस इंटरव्यू में बताया कि उन्हें सागरिका से शादी के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े हैं। जहीर ने कहा, "जब मैंने अपने घर वालों को सागरिका के बारे में बताया तो उन्‍होंने सबसे पहले चक दे इंडिया की सीडी मंगवाई और सबने एकसाथ बैठकर पूरी फिल्म देखी, जिसके बाद ही उन्होंने इस रिश्ते के लिए हां किया।"

जहीर खान के हैं फैन परिवार वाले
सागरिका ने बताया, "जहीर और वो दोनों ही मराठी हैं। लेकिन उन्हें मराठी बोलनी नहीं आती। वहीं जहीर खान अच्छे से मराठी बोले लेते हैं। मेरे घर वाले क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं। जहीर खान को मेरे घरवाले इसलिए भी ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि वो अच्छी मराठी बोलना जानते हैं। मेरी मां को भी मराठी बोलनी नहीं आती लेकिन जब जहीर खान मराठी में बात करते हैं तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है।"
 
वहीं, अभिनेत्री सागरिका का मानना है कि असल जिंदगी में भी उसकी प्रेम कहानी 'चक दे इंडिया' की तरह ही हैं। फिल्म में सागरिका एक क्रिकेटर को डेट करती हैं, लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता टूट जाता है। हालांकि, जहीर के साथ ऐसा कुछ नहीं होने वाला, इन दोनों कपल की शादी तय हो चुकी है।
 
आपको बता दें, अभी पिछले दिनों जहीर और सागरिका लंदन में छुट्टियां मनाने गए थे। जहां दोनों लव बर्ड्स हार्पर बाजार ब्राइड इंडिया के लिए फोटोशूट भी करवाया। फिलहाल, जहीर भारत लौट आए हैं और वह 1 नवंबर को आशीष नेहरा के विदाई मैच के दौरान कोरपोरेट बॉक्स में मौजूद थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »