29 Mar 2024, 20:14:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा ने T-20 में बनाया ये नया रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2017 12:38PM | Updated Date: Nov 3 2017 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। फिरोजशाह कोटला के मैदान पर भारत ने आखिरकार न्यूजीलैंड की टीम को टी-20 मैच में मात दे दी। दोनों टीमों के बीच हुए 6 मुकाबलों में भारत की यह पहली जीत है। शिखर धवन और रोहित शर्मा की रिकार्ड साझेदारी ने इस जीत की नींव रखी और बाद में भारतीय गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन कर जीत पक्की कर दी।

न्यूजीलैंड को पहले टी-20 में 53 रन से हराकर.धवन ने 52 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 80 रन बनाये। विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 55 गेंदों पर 80 रन की पारी खेली जिसमें चार छक्के और छह चौके शामिल हैं। इन दोनों ने पहले विकेट के लिये 158 रन जोड़े जो भारत की तरफ से किसी भी विकेट के लिये सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है।
 
भारतीय सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा बुधवार को टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। रोहित ने यह उपलब्धि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में कॉलिन मनरो की गेंद पर छक्का लगाकर हासिल की। रोहित से पहले यह रिकॉर्ड 265 छक्कों के साथ ऑल-राउंडर सुरेश रैना के नाम था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »