23 Apr 2024, 23:42:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नेहरा के फेयरवेल के दौरान क्रेजी हुए विराट, यूं डांस करते हुए की मस्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2017 12:51PM | Updated Date: Nov 2 2017 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आशीष नेहरा के आखिरी मैच में भारतीय ओपनरों रोहित शर्मा (80) और शिखर धवन (80) ने टीम इंडिया को ऐसी शुरुआत दिलाई की मेहमान टीम पस्त हो गई। भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट पर 202 रन बनाए जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम आठ विकेट पर 149 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। 
 
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया लेकिन यह फैसला उस पर भारी पड़ा। बाद में ओस गिरने की संभावना को देखते हुए न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था लेकिन भारतीय बल्लेबाजों की मुफीद पिच पर रोहित-शिखर ने कैच छूटने का फायदा उठाया और मेहमान टीम के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। 
 
रोहित और शिखर पिछली 11 टी-20 पारियों में 50 रन से ज्यादा की ओपनिंग साझेदारी नहीं कर सके थे लेकिन इस मैच में उन्होंने भारत के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी 158 रनों की साझेदारी की। इससे पहले भारत के लिए टी-20 में सबसे बड़ी साझेदारी 138 रनों की थी जो रोहित और विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला में बनाई थी। दोनों ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया क्योंकि उन्हें पता था कि भारत को बाद में गेंदबाजी करनी है और ओस के कारण मेजबान टीम के गेंदबाजों को काफी दिक्कत होगी। अगर 200 से ज्यादा स्कोर नहीं बनता भारतीय टीम को लक्ष्य बचाना काफी मुश्किल होता और यही टारगेट लेकर इन दोनों ने बल्लेबाजी की।
 
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने पहला ही ओवर स्पिनर मिशेल सेंटनर को थमाया। उन्होंने इसमें सिर्फ दो रन दिए। अगला ओवर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को मिला तो लोकल ब्वॉय धवन ने दो चौके जड़ दिए। हालांकि इसी ओवर में प्वाइंटर पर खड़े सेंटनर ने उनका कैच छोड़ दिया। इस समय धवन सिर्फ आठ रन पर थे। सातवें ओवर में तेज गेंदबाज डि ग्रैंडहोम की गेंद पर रोहित का कैच लांग ऑफ पर खड़े टिम साउथी ने छोड़ा। इस समय रोहित सिर्फ 16 रन पर थे। 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिड विकेट पर कोहली का कैच छूटा। इस बार भी गेंदबाज ग्रैंडहोम और क्षेत्ररक्षक मार्टिन गुप्टिल थे। इस समय कोहली आठ रन पर थे। अमूमन अच्छी फील्डिंग के लिए माने जाने वाले कीवियों ने इसमें खराब क्षेत्ररक्षण किया जिसका धवन और रोहित ने जमकर फायदा उठाया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »