26 Apr 2024, 00:35:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैच में नेहरा ने किया ऐसा, कोहली हंस-हंसकर हुए लोटपोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2017 12:47PM | Updated Date: Nov 2 2017 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पहले टी-20 में 53 रन से हरा दिया। ये मैच टीम इंडिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण था। क्योंकि ये मैच आशीष नेहरा का पहला मैच था। टीम इंडिया जीत के साथ नेहरा को विदाई देना चाहते थे। नेहरा ने इस मैच में एक भी विकेट नहीं लिया। पर उन्होंने एक ऐसी चीज की जिससे उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। कॉमेंन्ट्रर विरेंद्र सहवाग भी एक्साइटेड हो गए और विराट कोहली ने हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। इसी के साथ आशीष नेहरा को शानदार विदाई दी गई। आइए जानते हैं आखिर हुआ क्या था....
 
न्यूजीलैंड जब बल्लेबाजी करने उतरा तो पहले ही टीम इंडिया ने उन पर प्रेशर बना लिया। न्यूजीलैंड जब भी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करता तो टीम इंडिया विकेट ले लेता। 15 ओवर में ही न्यूजीलैंड के 7 विकेट गिरा दिए थे। जिससे टीम इंडिया की जीत लगभग पक्की कर ली थी। 16वां ओवर यजुवेंद्र चहल कर रहे थे। चौथे गेंद पर टिम साउदी ने पीछे शॉट खेला। वहां आशीष नेहरा फील्डिंग कर रहे थे। लेकिन गेंद काफी दूर थी।
 
आशीष नेहरा ने पैरों से बॉल रोकी और बॉल हवा में उड़कर उनके हाथों में आ गई। जिसको देखकर विरेंद्र सहवाग भी कह पड़े- 'नेहराजी ने कमाल कर दिया... शानदार फिल्डिंग का मुजायरा.' यही नहीं पूरी टीम भी तालियां बजाने लगी। देखने लायक था विराट कोहली का चेहरा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »