28 Mar 2024, 17:58:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली ऐंड टीम ने आशीष नेहरा को दी भावुक विदाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2017 12:43PM | Updated Date: Nov 2 2017 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत और न्यू जीलैंड के बीच टी-20 मुकाबलेमें भारत ने पहली बार न्यू जीलैंड की टीम को हराया। फिरोजशाह कोटला में हुए इस मैच में आशीष नेहरा ने क्रिकेट को अलविदा कहा और टीम ने उन्हें भावुक विदाई दी। 
 
नेहरा ने अपने करियर में कुल 8 कप्तानों की कप्तानी में मैच खेला। यह भी एक सुखद संयोग है कि नेहरा ने आखिरी मैच अपने होम ग्राउंड पर खेला और कप्तान भी दिल्ली के विराट कोहली रहे। न्यू जीलैंड के खिलाफ आखिरी ओवर डालने के बाद कप्तान कोहली ने नेहरा को गले लगाकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। आशीष नेहरा इस वक्त बहुत इमोशनल नजर आ रहे थे।
 
मैच खत्म होने के बाद आशीष नेहरा को साथियों ने बहुत सम्मानजनक तरीके से विदा किया। कप्तान कोहली और शिखर धवन ने इस सीनियर खिलाड़ी को कंधे पर उठाकर मैदान में कुछ दूर तक चक्कर लगाया। नेहरा ने मैच के बाद कहा भी कि वह अपने साथियों के कंधे को कभी नहीं भूलेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »