20 Apr 2024, 12:37:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

न्‍यूजीलैंड पर पहली जीत का इतिहास रचने के साथ नेहरा को दी विदाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2017 12:38PM | Updated Date: Nov 2 2017 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आशीष नेहरा को कैप्टन विराट कोहली की टीम इंडिया ने विनिंग फेयरवेल दिया। गुरुवार रात यहां फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के एक छोर को आशीष नेहरा एंड नाम देकर उन्हें सम्मान दिया गया। इतना ही नहीं, टीम इंडिया ने पहली बार टी -20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड को हराया। 3 मैच की सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 53 रन हराकर 1-0 की बढ़त बना ली। रोहित शर्मा, शिखर धवन और कैप्टन विराट कोहली ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाबले को शानदार बना दिया। हालांकि नेहरा की गेंद पर हार्दिक पंड्या ने कॉलिन मुनरो का एक आसान कैच टपका दिया। टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए 3 विकेट पर 202 रन बनाए थे। रोहित और शिखर ने 80-80 रन बनाए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 158 रन जोड़े गए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम अपने हिस्से के ओवरों में 8 विकेट पर 149 रन बना सकी। शिखर धवन को प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला 4 नवंबर को राजकोट में होगा। 

16 चौके और 10 छक्के लगाए भारतीयों ने...
यानी 120 रन बाउंड्रियों के सहारे बनाए गए। मैच समाप्त होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ आशीष नेहरा ने बाउंड्री का चक्कर लगाते हुए दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। 

रिकॉर्ड की बातें...
- 202/3 टीम इंडिया का न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 180/9 था, जो जोहानेसबर्ग में 16 सितंबर 2016 को बनाया गया था। 
- जब शिखर और रोहित ने 80-80 रन बनाए, तो वे न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक व्यक्तिगत रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले विराट कोहली ने 11 सितंबर 2012 को चेन्नई में 70 रन बनाए थे।  

कोहली के 3 व धोनी का 1 छक्का...
कैप्टन कोहली ने गै्रंडहोमे को 18वें ओवर की पहली गेंद पर भुजा बल के सहारे लांग आॅन के ऊपर से उछाल दिया। फिर बोल्ट को 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर पुल कर मिडविकेट बाउंड्री के ऊपर से उछाला। फिर अंतिम ओवर की पहली गेंद पर साउथी को आगे बढ़कर साइट स्क्रीन के ऊपर छक्का जमा दिया। धोनी ने तीसरी गेंद को मिडविकेट बाउंड्री के बाहर पहुंचाया। 

सबसे महंगे रहे ट्रेंट बोल्ट...
4 ओवर फेंकने के लिहाज से ट्रेंट बोल्ट सबसे महंगे रहे। उन्होंने 12.25 के इकॉनॉमी रेट से रन खर्च किए। साउथी ने 11.00 के इकॉनॉमी और सेंटनर ने 7.50 के इकॉनॉमी रेट से रन दिए। सोढी का इकॉनॉमी रेट 6.25 रहा। 

कठिन कैच लपक लिया...
हार्दिक पंड्या ने पारी के दूसरे ओवर में यजुवेंदर चहल की तीसरी गेंद पर मार्टिन गप्टिल का असंभव कैच साइट स्क्रीन के सामने हवा में तैरते हुए लपक लिया। जब तीसरे ओवर की पांचवी गेंद पर कॉलिन मुनरो ने आशीष नेहरा की गेंद को एक्सट्रा कॅवर पर उछाला, तो हार्दिक के हाथ में कैच आने के बाद छिटक गया। 

रोहित शर्मा ने भी बनाए 80 रन...
रोहित शर्मा ने 145.45 के स्ट्राइक रेट से (80) रन बनाए।  रोहित ने 50 रन 42 गेंद में 2 चौके व 3 छक्के के साथ पूरे किए। रोहित ने पारी के तीसरे ओवर में साउथी को छक्का मारा, जो टॉप ऐज से थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गिरा। रोहित ने पारी के छठे ओवर में अंतिम गेंद पर सेंटनर को कॅवर के ऊपर से लॉफ्ट कर चौका मारा। पारी के 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित ने मुनरो को लांग आॅन के ऊपर से छक्का तथा पांचवी गेंद पर गेंदबाज के पास से चौका जमा दिया। 15वां ओवर रोहित के नाम था, जो सेंटनर ने किया। उन्होंने दूसरी गेंद पर लांग आॅन पर छक्का, अगली गेंद पर मिड विकेट पर चौका और ही शॉट अगली गेंद पर लांग आॅफ पर मारा। उन्होंने ग्रैंडहोमे को 18वें ओवर की पहली गेंद पर फाइन लेग पर छक्का मारा। रोहित ने 19वें ओवर की पांचवी गेंद पर बोल्ड को थिक आउटसाइड एज के सहारे कॅवर पॉइंट पर चौका जमाया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »