25 Apr 2024, 03:01:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बल्लेबाजी रैंकिंग में अब मिताली का ‘राज’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2017 12:58PM | Updated Date: Oct 31 2017 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। भारतीय कप्तान मिताली राज आईसीसी की महिला बल्लेबाजों की नवीनतम एकदिवसीय रैंकिंग में एक स्थान के फायदे के साथ शीर्ष पर पहुंच गई हैं। आॅस्ट्रेलिया की एलिस पैरी और न्यूजीलैंड की एमी सेटरथवेट भी एक-एक स्थान के फायदे के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। 
 
आॅस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग हालांकि चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में नहीं खेल पाने के कारण शीर्ष स्थान से चौथे स्थान पर खिसक गई हैं। मिताली के 753 अंक हैं, जबकि एलिस और एमी के क्रमश: 725 और 720 अंक हैं। महिला गेंदबाजों में भारत की झूलन गोस्वामी 652 अंक के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। साउथ अफ्रीका की मारियेन केप (656) शीर्ष पर हैं।  इस बीच गत चैम्पियन आॅस्ट्रेलिया ने आईसीसी महिला चैम्पियनशिप सीरीज में इंग्लैंड पर 2-1 की जीत से न सिर्फ 4 अंक जुटाए, बल्कि महिला टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान भी हासिल कर लिया। इंग्लैंड ने इस महीने की शुरुआत में वार्षिक अपडेट के बाद पहली बार आॅस्ट्रेलिया को शीर्ष स्थान से हटाया था।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »