29 Mar 2024, 11:40:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस बल्लेबाज ने 35 गेंदों में बनाई सेंचुरी, 5 गेंदों पर जड़े 5 छक्के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2017 1:46PM | Updated Date: Oct 30 2017 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पोटचेफ्सट्रूम। डेविड मिलर के रिकॉर्ड शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे और अंतिम टी-20 मैच में बांग्लादेश को 83 रन से हराकर तीनों प्रारूप में क्लीन स्वीप किया। मिलर ने 36 गेंदों पर 7 चौकों और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए। उन्होंने केवल 35 गेंदों पर शतक बनाकर हमवतन रिचर्ड लेवी के 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए गए 45 गेंदों में शतक के रिकॉर्ड को तोड़ा। उनके अलावा हाशिम अमला ने 85 रन की पारी खेली। इससे दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर चार विकेट पर 224 रन बनाए।

जवाब में बांग्लादेश की टीम 18.3 ओवर में 141 रन पर आउट हो गई। उसकी तरफ से सौम्य सरकार ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए जेपी डुमिनी और आरोन फैंगिसो ने दो-दो विकेट चटकाए। दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले टेस्ट और वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »