20 Apr 2024, 07:59:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी की सूझबूझ से भारत ने जीता मैच, ऐसे मिला था सबसे बड़ा विकेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2017 1:43PM | Updated Date: Oct 30 2017 1:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानपुर। भारत ने कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों की सीरीज का आखिरी वनडे जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शतकीय पारियां खेली थीं, जबकि जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 47 रन देकर तीन विकेट लिए थे। एक समय ऐसा लगने लगा था कि न्यूजीलैंड आसानी से ये मैच जीत लेगा लेकिन पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सूझबूझ ने भारत को मैच का सबसे बड़ा विकेट दिलाया।
 
भारत ने जब न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 338 रनों की चुनौती रखी थी तो ऐसा लगा था, शायद मैच एकतरफा होगा। हालांकि कीवी बल्लेबाजों ने एक मिनट के लिए टीम इंडिया के गेंदबाजों को चैन की सांस लेने नहीं दी। अंत में भारत ने छह रनों से जीत दर्ज की। आखिरी के तीन ओवरों में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 30 रनों की जरूरत थी। टॉम लैथम और कोलिन डि ग्रैंडहोम क्रीज पर मौजूद थे।
 
जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करने आए और पहली चार गेंद पर चार रन ही मिले। कीवी टीम पर दबाव नजर आने लगा था। बुमराह ने पांचवीं गेंद यॉर्कर फेंकी और ग्रैंडहोम शॉट मारने से चूक गए। धौनी ने गेंद पकड़ी और नॉनस्ट्राइकर एंड पर फेंकी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »