29 Mar 2024, 00:27:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने लगातार 7वीं सीरीज जीती, बनाया सबसे तेज 9000 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2017 1:43AM | Updated Date: Oct 30 2017 1:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानपुर। किंग कोहली अपनी कप्तानी में अजेय बने हुए हैं, जबकि रविवार की रात उन्होंने टीम इंडिया को लगातार सातवीं वनडे क्रिकेट सीरीज जिताई। मेहमान न्यूजीलैंड की टीम पेटीएम सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में 6 रन से जीतकर सीरीज 2-1 से जीत गई। मुंबई में टीम इंडिया पहला मैच हार गई थी, जबकि पुणे में दूसरा मैच उसने जीता था। ग्रीन पार्क स्टेडियम में रनों की बरसात वाले इस मुकाबले में रोहित शर्मा के शतक (147)  तथा विराट कोहली के शतक (113) रन की बदौलत टीम इंडिया ने टॉस हारकर निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 337 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 230 रन जोडेÞ। जवाब में न्यूजीलैंड टीम अपने हिस्से के ओवरों में 7 विकेट पर 331 रन बना सकी। रोहित शर्मा को प्लेयर आॅफ द मैच और विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। 

मैच का टर्निंग पॉइंट
पारी के 48वें ओवर की पांचवी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने विकेटकीपर महेंद्रसिंह धोनी के थ्रो पर टॉम लॉथम को कोई 8 फुट की दूसरी से सीधा थ्रो कर रन आउट कर दिया। असल में डी ग्रैंडहोमे बाय रन लेने नहीं दौड़े। तब तक लॉथम (125.00) के स्ट्राइक रेट से (65) रन बना चुके थे। उन्होंने 37  गेंद में 6 चौके के साथ अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले पारी के 47वें ओवर की पांचवी गेंद पर हैनरी निकोलस (65) को भुवनेश्वर कुमार ने बोल्ड कर टीम इंडिया की आस जगा दी। 
 
पहले 2 अर्धशतक
न्यूजीलैंड के लिए कॉलिन मुनरो ने 120.96 के स्ट्राइक रेट से (75) रन बनाए। उन्होंने 38 गेंद खेलकर 7 चौके तथा 2 छक्के लगाए। कप्तान केन विलियमसन ने 59 गेंद में 59 गेंद में 8 चौके के साथ 50 रन बनाए। 
 
न्यूजीलैंड के रन
न्यूजीलैंड ने मेंडेटरी पॉवर प्ले में 1 विकेट पर 74 रन बनाए। दूसरे पॉवर प्ले में 2 विकेट पर 173 रन बने। 100 रन 90 गेंद और 200 रन 201 और 300 रन 276 गेंद में बने। 
 
32वीं बार शतक
विराट ने 202वें मैच की 193 पारी में 32वां शतक बनाया। उनका स्ट्राइक रेट 106.60 रहा। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को बड़ी सफाई से गेप के बीच से उम्दा चौके लगाए। कोहली ने 50 रन बनाने के लिए 59 गेंद खेलीं और 3 चौके लगाए, जबकि 100 रन 96 गेंद में 8 चौके व 1 छक्के के साथ बनाए। 
 
230 रन की साझेदारी
-इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस हारकर निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 337 रन बनाए। रन बनाने की गति 6.74 रही। दोनों की बीच तीसरे विकेट के लिए 230 रन की साझेदारी हुई। इसमें रोहित ने 121 गेंद में (134) और विराट ने 90 गेंद में (94) रन का योगदान दिया। यह चौथा मौका है, जबकि दोनों ने 200 या अधिक रन की साझेदारी की। 
 
मैच के हीरो
147 रन रोहित शर्मा
113 रन विराट कोहली
3 विकेट जसप्रीत बुमराह
2 विकेट यजुवेंदर चहल
 
सीरीज के हीरो
263 रन विराट कोहली 2 शतक के साथ
174 रन रोहित शर्मा 1 शतक के साथ
105 रन दिनेश कार्तिक
91 रन शिखर धवन
06 विकेट जसप्रीत बुमराह
05 विकेट भुवनेश्वर कुमार
04 विकेट यजुवेंदर चहल
 
अजेय हैं कैप्टन विराट
2013 में जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया
2014-15 में श्रीलंका को 5-0 से हराया
2016-17 में इंग्लैंड को 2-1 से हराया
2017 में वेस्टइंडीज को 3-1 से हराया
2017 में श्रीलंका को 5-0 से हराया
2017-18 में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया
2017-18 में न्यूजीलैंड को 2-1 से हराया
 
-विराट कोहली ने एबी डी विलियर्स को पीछे छोड़ते हुए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 9000 रन बना लिए। कोहली ने 194 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि साउथ अफ्रीकी डी विलियर्स ने 205 पारियों में इसे हासिल किया था। 
 
9000 या ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
18426 रन सचिन तेंदुलकर
-463 मैच की 452 पारियों में, 41 बार नाबाद, 200* उच्च स्कोर, 44.83 औसत, 21,367 गेंद खेलीं, 86.23 स्ट्राइक रेट, 49 शतक, 96 अर्धशतक
11363 रन सौरव गांगुली
-311 मैच, 300 पारी, 23 बार नाबाद, 183 उच्च, 41.02 औसत, 15416 गेंद खेलीं, 73.70 स्ट्राइक रेट, 22 शतक, 72 अर्धशतक
10889 रन राहुल द्रविड़ 
-344 मैच, 318 पारी, 40 बार नाबाद, 153 उच्च, 39.16 औसत, 15284 गेंद खेलीं, 71.24 स्ट्राइक रेट, 12 शतक, 83 अर्धशतक
9826 रन महेंद्रसिंह धोनी
-309 मैच, 266 पारी, 76 बार नाबाद, 183* उच्च, 51.71 औसत, 11097  गेंद खेलीं, 88.54 स्ट्राइक रेट, 10 शतक, 66 अर्धशतक
9378 रन मोहम्मद अजरूद्दीन
-334 मैच, 308 पारी, 54 बार नाबाद, 153* उच्च, 36.92 औसत, 12669 गेंद खेलीं, 74.02 स्ट्राइक रेट, 7 शतक, 58 अर्धशतक
9030 विराट कोहली
-202 मैच, 194 पारी, 32 बार नाबाद, 183 उच्च, 55.74 औसत, 9844 गेंद खेलीं, 91.73 स्ट्राइक रेट, 32 शतक, 45 अर्धशतक
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »