19 Apr 2024, 03:15:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी और कोहली ने क्यों उड़ाया अश्विन की हिंदी का मजाक, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2017 2:44PM | Updated Date: Oct 28 2017 2:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वनडे और टी-20 टीमों से बाहर चल रहे स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने अभी हाल में ही टेस्ट टीम में वापसी की है। हालांकि इस दौरान ये सवाल भी उठते रहे हैं कि क्या अब उनका वन डे करिअर समाप्त हो गया है। हालांकि पिछले दिनों विराट कोहली ने इस बहस पर लगाम लगाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा था कि अश्विन ने काफी ज्यादा क्रिकेट खेला है, इसलिए उन्हें एक नीति के तहत आराम दिया गया है। अब श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में उनकी वापसी हुई है। इसी बीच अश्विन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में अश्विन के हाथ में एक मोबाइल लिए हुए दिख रहे हैं। उनके बाजू में कोहली और धोनी दिख रहे हैं। अश्विन इस वीडियो में विराट और धोनी से कहते हैं, यार इसकी पिक्चर क्वालिटी तो बकवास है। ये सुनने के बाद धोनी कहते हैं तेरी हिन्दी बहुत अच्छी है, इसके बाद तीनों खिलाड़ी जमकर ठहाके लगाते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »