25 Apr 2024, 16:34:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पुड्डुचेरी बना बीसीसीआई का नया एसोसिएट सदस्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2017 2:32PM | Updated Date: Oct 27 2017 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुड्डुचेरी। पुड्डुचेरी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) का नया एसोसिएट सदस्य चुना गया है। बीसीसीआई का संचालन कर रही प्रशासकों की समिति (सीओए) की सहमति के बाद यह फैसला किया गया है। पुड्डुचेरी से तीन क्रिकेट संघों ने एसोसिएट सदस्य के तौर पर अपनी दावेदारी पेश की थी जिसके बाद सीओए ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुड्डुचेरी (कैप) के हक में अपना फैसला सुनाया।

उसके अलावा पोंडिचेरी क्रिकेट संघ-कलाईमानी और पोंडिचेरी क्रिकेट संघ-वेलमुरूगन ने भी एसोसिएट सदस्य के तौर पर अपनी दावेदारी पेश की थी।बीसीसीआई ने इस महीने के शुरूआत में अपनी सालाना आम बैठक में भी पुड्डुचेरी को एसोसिएट सदस्य के तौर पर मान्यता देने पर सहमति जता दी थी। 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »