24 Apr 2024, 22:27:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जब ढूंढने लगा बेटा तो टीम इंडिया का 'गब्बर' भी हो गया भावुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2017 1:11PM | Updated Date: Oct 27 2017 1:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को पुणे में संपन्न दूसरे वन-डे में टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन ने 68 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी की मदद से टीम इंडिया ने 6 विकेट से मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी की। 
 
'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन ने मैच विजयी पारी खेलने के बाद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे जोरावर का एक बेहद इमोशनल वीडियो शेयर किया है। धवन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ये दृश्य देखकर उनका दिल भर आया है।
 
दरअसल, शिखर धवन का बीटा जोरावर अपने घर में टीवी पर टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वन-डे देख रहा था। खेल शुरू होने से पहले दोनों टीमें नेशनल एंथम के लिए स्टेडियम में आई। जब भारत का राष्ट्रगान शुरू हुआ तो जोरावर अपने पापा को टीवी पर ही ढूंढने लगा। फिर जैसे ही कैमरा शिखर धवन पर गया तो जोरावर ये देखकर बहुत खुश हुआ और खुशी से पापा...पापा... कहने लगा।
 
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए शिखर धवन ने लिखा- दिल भर आया वीडियो को देखकर, जिस तरह वो मुझे ढूंढ रहा है। काश मैं जोरावर को गले लगा सकता और खूब प्यार दे सकता। मेरा प्यार और दुआएं हमेशा मेरे बच्चों के साथ हैं... सभी को प्यार..
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »