25 Apr 2024, 14:18:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कानपुर में टीम इंडिया और किवी खिलाड़ियों को पहनाया भगवा गमछा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2017 1:10PM | Updated Date: Oct 27 2017 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानपुर। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेलने के लिए टीम इंडिया कानपुर पहुंच गई है। रविवार को दोनों टीमें ये मैच खेलेंगी। सीरीज में एक एक मैच जीतकर दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं। अब सबकी निगाहें कानपुर में होने वाले तीसरे वनडे पर टिकी हैं। इसके लिए दोनों टीमें कानपुर पहुंचीं। यहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। यहां भी दोनों टीमों का इसी अंदाज में स्वागत किया गया। लेकिन इनके स्वागत में यहां सबसे खास रहा, सभी खिलाड़ियों को पहनाया गया गमछा। होटल पहुंचने पर भगवा रंग का ये गमछा सभी खिलाड़ियों के गले में पहनाया गया।
 
कानपुर में होटल में प्लेयर्स का स्वागत पारंपरिक अंदाज से टीका कर ये गेरुआ रंग का गमछा पहनाकर किया। इस गमछे की चर्चा इसलिए ज्यादा हो रही है, क्योंकि इसे योगी गमछे के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गले में ऐसा गमछा हमेशा देखा जाता है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »